Posts

Image
 परिचय: आज के डिजिटल युग में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। राजस्थान सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत Government Senior Secondary School, Naswari, Alwar में BFSI(बैंकिंग वित्तीय सेवाएं एवं बीमा) लैब की स्थापना की गई। एक ऐसा ही परिवर्तनकारी कदम है, जो छात्रों को  शिक्षा से रोजगार की ओर जोड़ने में सहायक बन रहा है। BFSI लैब की स्थापना: वर्ष 2023 में इस विद्यालय में BFSI लैब की स्थापना की गई। इस लैब में आधुनिक स्मार्ट बोर्ड,प्रोजेक्टर, इंटरनेट सुविधा, और ई-कंटेंट से लैस शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को डिजिटल साक्षरता के माध्यम से कौशलों से लैस करना है। जो उन्हें आगे जाकर रोजगार प्रदान करेगा और उनके जीवन को आसान बनाएगा। लाभ और प्रभाव: छात्रों की भागीदारी बढ़ी: पहले जहाँ  छात्रों की शिक्षा सीमित थी अब वे नियमित  प्रैक्टिकल  कक्षाओं  के माध्यम से प्रशिक्षित  हो रहे है और तकनीकी उपयोग सीख रहे हैं । ऑनलाइन सामग्री तक पहुँच: सरकारी पोर्टलों और डिजिटल पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र कहीं भी और कभी भी पढ़...