परिचय:
आज के डिजिटल युग में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। राजस्थान सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत Government Senior Secondary School, Naswari, Alwar में BFSI(बैंकिंग वित्तीय सेवाएं एवं बीमा) लैब की स्थापना की गई। एक ऐसा ही परिवर्तनकारी कदम है, जो छात्रों को शिक्षा से रोजगार की ओर जोड़ने में सहायक बन रहा है।
BFSI लैब की स्थापना:
वर्ष 2023 में इस विद्यालय में BFSI लैब की स्थापना की गई। इस लैब में आधुनिक स्मार्ट बोर्ड,प्रोजेक्टर, इंटरनेट सुविधा, और ई-कंटेंट से लैस शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को डिजिटल साक्षरता के माध्यम से कौशलों से लैस करना है। जो उन्हें आगे जाकर रोजगार प्रदान करेगा और उनके जीवन को आसान बनाएगा।
लाभ और प्रभाव:
छात्रों की भागीदारी बढ़ी: पहले जहाँ छात्रों की शिक्षा सीमित थी अब वे नियमित प्रैक्टिकल कक्षाओं के माध्यम से प्रशिक्षित हो रहे है और तकनीकी उपयोग सीख रहे हैं ।
ऑनलाइन सामग्री तक पहुँच: सरकारी पोर्टलों और डिजिटल पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र कहीं भी और कभी भी पढ़ सकते हैं।
औद्योगिक भ्रमण :
विद्यालय के छात्रों को औद्योगिक भ्रमण पर ले जाया जाता है जिससे वे आसानी सेकार्य को समझ सके, उनके महत्व जान सके , उनका उपयोग समझ सके और समझा सके।
प्रशिक्षण:
विद्यालय के छात्रों को औद्योगिक इकाई से प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे उन्हें कार्य में कोई बाधा ना आए। प्रशिक्षण के दौरान वे कार्य को आसानी से समझ पाते हैं।
छात्रों की प्रतिक्रिया:
कक्षा 10 की छात्रा रितिका कहती हैं, “पहले हमें सिर्फ किताबों का अध्ययन कराया जाता था , अब हम प्रशिक्षित हो कर रोजगार की ओर बढ़ रहे हैं और प्रेक्टिकल कर पा रहे हैं। ऑनलाइन वीडियो से हमें विषय जल्दी समझ आते हैं।”
भविष्य की योजनाएं:
विद्यालय प्रशासन BFSI लैब के माध्यम से वित्तीय जानकारी, बीमा की जानकारी और बैंकों में उपयोग हो रही नई तकनीक को समझना , डिजिटल प्रोजेक्ट वर्क और सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग शुरू करने की योजना बना रहा है।
निष्कर्ष:
BFSI लैब की स्थापना ने Government Senior Secondary School, Naswari को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा दी है। यह पहल ग्रामीण शिक्षा को डिजिटल युग और रोजगार से जोड़ने का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।


Comments
Post a Comment